सावधान! टाटानगर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द: फरवरी के पहले हफ्ते में सफर से पहले देख लें यह लिस्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों और पटरियों की मजबूती (ब्लॉक) के कारण टाटानगर और आसपास के रूट की रेल सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ का रूट बदला गया है या उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
​सफर पर निकलने से पहले इन तारीखों को नोट कर लें।
आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू: 3, 5 और 7 फरवरी को रद्द रहेगी।
आद्रा-भागा-आद्रा मेमू: 3, 5 और 7 फरवरी को नहीं चलेगी।
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: 3, 5 और 8 फरवरी को रद्द रहेगी।
आद्रा-बरामभूम-आद्रा मेमू: 8 फरवरी को रद्द रहेगी।

रूट में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन
​ट्रेनों के समय और स्टेशन में भी फेरबदल किया गया है।
टाटानगर-आसनसोल-बरामभूम मेमू: 3, 4, 5 और 7 फरवरी को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस संचालित होगी।
झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस: 2 से 5 फरवरी तक यह बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी।
बर्द्धमान-हटिया मेमू: 2 फरवरी को गोमो स्टेशन से चलेगी।
आद्रा-मिदनापुर मेमू: 2 से 7 फरवरी तक गढ़बेतता स्टेशन तक ही चलेगी।

इन ट्रेनों का बदला गया रास्ता
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 3, 4, 5 और 7 फरवरी को यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय चांडिल-मुरी मार्ग से होकर चलेगी।
​मार्ग बदलने के कारण कुछ छोटे स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित हो सकता है।

Share This Article