सावधान! 17 और 20 मार्च को रेल यात्रा की है प्लानिंग? आसनसोल-आदित्यपुर एक्सप्रेस समेत 08 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकासात्मक कार्यो के लिए लिए जाने वाले ‘ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक’ के कारण रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने 17 और 20 मार्च को 08 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला किया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इस फैसले का सीधा असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द (17 और 20 मार्च)
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों पर नहीं चलेंगी।

आसनसोल – आदित्यपुर – आसनसोल एक्सप्रेस (13512/13511)

झाड़ग्राम – पुरुलिया – झाड़ग्राम मेमू (68023/68024)

झाड़ग्राम – धनबाद – झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (18019/18020)

आद्रा – बराभूम – आद्रा मेमू (68053/68054)

आधे रास्ते तक ही चलेंगी ये ट्रेनें
कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा या बीच के स्टेशनों से चलाया जाएगा।

टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी। आद्रा और टाटानगर के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा।

संतरागाछी-पुरुलिया एक्सप्रेस (12883/12884): यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। आद्रा और पुरुलिया के बीच यात्रा रद्द रहेगी।

आसनसोल-पुरुलिया मेमू (63594/63593): यह भी केवल आद्रा तक ही संचालित होगी।

खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035/18036): यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक जाएगी और आद्रा से हटिया के बीच रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट
ब्लॉक के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस (18601): 17 और 20 मार्च को यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया जाएगी।

न्यू तिनसुकिया – ताम्बरम एक्सप्रेस (15930): 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन जयचंडीपहाड़, आद्रा, मिदनापुर और हिजली के रास्ते चलेगी।

बता दें कि 17 मार्च को यह ट्रेन पुरुलिया और टाटानगर स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी।

Share This Article