शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को दिया संदेश, चौथी बार संभालेंगे झारखंड की कमान

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: रांची के मोरहाबादी मैदान में आज शाम 4 बजे एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन रिकॉर्ड चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य के इस महत्वपूर्ण मौके पर देशभर से कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे।

देशभर के नेता शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर 3 बजे रांची पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 2:15 पर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 2:30 पर और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

जनता को दिया संदेश: ‘सामाजिक न्याय और एकता का दिन’

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को एक संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, बल्कि यह दिन सामाजिक न्याय के प्रति हमारे संघर्ष और सामाजिक एकता को मजबूत करने की लड़ाई को दोहराने का दिन है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का यह दिन लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की जनता की एकजुटता का प्रतीक है।
हर गांव, हर शहर में आज एक ही आवाज गूंज रही है – अधिकार, समानता और एकता, मतलब झारखंडियत की आवाज।

मोरहाबादी मैदान में तैयारियां पूरी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान को विशेष रूप से सजाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मैदान में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। यह समारोह झारखंड की राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान को फिर से मजबूत करने का प्रतीक बन रहा है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views