डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:झारखंड के हजारीबाग बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े रांची-हज़ारीबाग़ के 17 ठिकानों पर ED ने छापेमारी शुरू की है। छापामारी अंबा सहित उनके करीबी राजेंद्र साहू (Rajendra Sahu) के घर भी चल रही है।
पूरा मामला जमीन घोटाले (Land Scam) से जुड़ा हुआ है। हाल ही में एक जमीन विवाद में अंबा प्रसाद और उनके पूरे परिवार का नाम आया था। जिसके बाद जिला प्रशासन के आदेश पर उसकी चारदीवारी गिरा दी गई थी। सरकारी जमीन पर कब्जा का प्रयास का आरोप अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर लगा था।

बता दे कि जमीन घोटाला मामले में ED की टीम जांच कर रही है छानबीन के क्रम में ईडी ने हज़ारीबाग जमीन विवाद केस को जांच के केंद्र में रखा है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अंबा व उनके पारिवारिक सदस्यों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इधर चुनाव से पहले राज्य में एक बार फिर से ईडी की दस्तक ने हलचल पैदा कर दी है।
यह भी पढ़े –