बंगाल का मौसम: ठंड में मामूली कमी, कोलकाता में पारा 13 डिग्री

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने से राज्यवासियों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अगले पांच दिनों तक गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में कूचबिहार 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी और श्रीनिकेतन में भी पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। पहाड़ी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में रात का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिक है, हालांकि ऊपरी इलाकों में अभी भी तापमान 3.4 डिग्री तक गिर रहा है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। उधर, कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे का व्यवधान रहा। बिजली आपूर्ति ठप्प होने से सुबह व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी हुई, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

Advertisement

Share This Article