बेरमो विधायक जय मंगल सिंह बने धनबाद और कोडरमा कांग्रेस संगठन के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

mirrormedia
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह को कांग्रेस पार्टी ने धनबाद और कोडरमा जिले के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बुधवार को जोड़ापोखर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि विधायक जय मंगल सिंह के प्रभारी बनने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा और जमीनी स्तर तक प्रभावी कार्य करेगा। उनके अनुभव और कुशल रणनीति से पार्टी को मजबूती मिलेगी, जिससे जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।

बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह

कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस जिला सचिव किशोर कुमार, आर.एन. चौबे, प्रदेश सचिव रामगोपाल भुवानिया, वैभव सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, झरिया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष भगवान दास, महासचिव बंभोली सिंह, यूनियन अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, एसके सही, संतोष महतो, संतोष चौधरी, मनोज सिंह, जितेश सिंह, जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान, संजय सिंह, अच्छेयवर प्रसाद, कयूम खान, गुड्डू खान, जमालुद्दीन, विक्की कुमार, राजू सिंह, सोनू सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक राय, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राकेश पासवान, फैज़ अहमद, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, भोला सिंह, शिव शंकर सिंह और रामविलास राम समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक जय मंगल सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी धनबाद और कोडरमा में नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views