मिरर मीडिया : रूस और युक्रेन की जंग अब भीषण होती जा रही है। वहीं कई भारतीय अब भी युद्ध के हालात में युक्रेन में फंसे है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक बुलाई है, जिसमें फैसला किया गया है कि भारतीयों की वतन वापसी के लिए 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज (सोमवार को) यूक्रेन संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में मदद करने के लिए रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑपगंगा हेल्पलाइन’ की शुरुआत की। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिए भारतीयों को निकाला जा सके।
गौरतलब है कि यूक्रेन के पास जो दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान An-225 था उसको रूस ने नष्ट कर दिया है। फोटोज में दिखाई दिया है कि जिस hangar (एयरक्राफ्ट को पार्क करने की जगह) में An-225 को रखा गया था वह 26 फरवरी तक ठीक था। फिर 27 फरवरी को एक मिसाइल हमले में hangar को तोड़ते हुए छत को पार कर गया था, जिसमें An-225 को नुकसान हुआ।