गुजरात में स्कूलों के सिलेबस में जुड़ा भगवद् गीता : 6 से 12 वीं तक के छात्र सिंखेंगे गीता का ज्ञान

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : गुजरात के स्कूलों में वहां की सरकार ने सरकारी स्कूलों के सिलेबस में भगवद् गीता को जोड़ दिया है इसी के साथ अब भगवद् गीता पढ़ाया जाएगा। अगले सत्र से वहां के छात्र भगवद् गीता पढ़ पाएंगे। इसके लिए गुजरात सरकार ने बकायदा सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि अगले सेशन से इसे कक्षा 6 से 8 के सिलेबस में जोड़ा जाएगा। सरकार की ओर से गीता जयंती की बढ़ाई देते हुए वहां के शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवद् गीता से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। छात्र गीता पढ़कर जीवन जीने की कला सीखेंगे। इसका मकसद भारत के समृद्ध, विविध ज्ञान प्रणाली और प्राचीन संस्कृति से जोड़ना है।

गीता के कर्मयोग, भक्तियोग सहित तीनों योगो को समन्वय करके तीन पार्ट में 6 से लेकर 12 वीं तक के छात्रों को गीता के विचारों को पहुँचाया जाएगा। जाहिर है कि गीता पढ़ने से बच्चों का नज़रिया बदलेगा। ब्रह्माण्ड से लेकर पर्यावरण सहित विभिन्न ज्ञान को अपने में समावेश कर ज्ञान अर्जित करेगा।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *