भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नाम का किया एलान

Anupam Kumar
1 Min Read

देश: एक सप्ताह से भी अधिक लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है।राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा का चयन किया गया है।वो सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।

वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं। वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था।

बता दें कि भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काटा था। भजन लाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *