Table of Contents
पांच हस्तियों को आज राष्ट्रपति ने Bharat Ratna भारत रत्न से सम्मानित किया। जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण को छोड़कर बाकी सभी – पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर – को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। आडवाणी को कल यानी रविवार को सम्मान मिलेगा और राष्ट्रपति उनके घर जा कर ये सम्मान देंगी।
कर्पूरी ठाकुर को Bharat Ratna भारत रत्न देना सच्ची श्रद्धांजलि
इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि कर्पूरी ठाकुर को Bharat Ratna भारत रत्न एक ऐसी विभूति को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। जननायक को समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में जाना जाता है। समाज में हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए कर्पूरी जी का अथक संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उनको भारत रत्न का सम्मान हमारे समावेशी समाज और संवेदनशीलता के भारतीय मूल्यों का ही सम्मान है।

वहीं पोस्ट साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को Bharat Ratna भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में नरसिम्हा राव गारू ने विभिन्न क्षमताओं में बड़े पैमाने पर भारत की सेवा की उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक सांसद तथा विधानसभा के सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश की समृद्धि तथा विकास की एक ठोस नींव रखने में सहायक था।
Bharat Ratna यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित
चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को Bharat Ratna भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। चौधरी चरण के पोते जयंत चौधरी ने यह सम्मान प्राप्त किया।
ये भी पढ़े….
- Bihar:लोकसभा में उत्तर प्रदेश और बिहार का बढ़े प्रतिनिधित्व, आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी मांग
- झारखंड, बिहार से लेकर दिल्ली तक बारिश का कहर: देशभर में मानसून सक्रिय, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
- निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, डोनेशन और किताबों की लूट पर बिहार अभिभावक महासंघ सख्त; जमुई बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
- Bihar:चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, नीतीश के 26 सालों के साथी ने दिया झटका
- Bihar:‘ये देश किसी के बाप का नहीं है…’ तेजस्वी ने किसपर किया जुबानी हमला