भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत , दिल्ली एम्स के ICU में भर्ती

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स के सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया।

पति के निधन के बाद से गहरे सदमे में थीं शारदा सिन्हा

गौरतलब है कि हाल ही में शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का 80 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद शारदा सिन्हा भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं। इसी वर्ष उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर के साथ अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी। शारदा सिन्हा फिलहाल 72 वर्ष की हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस चिंतित हैं।

संगीत की दुनिया में शारदा सिन्हा का अभूतपूर्व योगदान

शारदा सिन्हा को बिहार की संस्कृति और लोक संगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। 1980 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शारदा सिन्हा खासतौर से मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके छठ गीतों का बिहार में विशेष महत्व है, और अब तक वे 62 से अधिक छठ गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

कई सम्मान से नवाजी गईं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा के संगीत में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद, 2018 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से भी नवाजा गया। उनके गीत बिहार की संस्कृति का प्रतीक बन गए हैं, और उनका योगदान लोक संगीत में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views