HomeधनबादDhanbadधनबाद में अवैध खनन के दौरान फिर बड़ा हादसा : तीन से...

धनबाद में अवैध खनन के दौरान फिर बड़ा हादसा : तीन से ज्यादा लोगों की दबे होने की आशंका

मिरर मीडिया : धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ अवैध उत्तखनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 3 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग के चालू फेज में ये अवैध उत्तखनन का कारोबार चल रहा था। जहाँ हादसे में 3 लोगों से अधिक के दबे होने की बात समने आ रही है। वहीं जैसे हादसे होने की खबर स्थानीय को लगी वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँच कर अपने लोगों को लेकर भाग निकले।

बता दें कि BCCL और प्रशासन के नाक के नीचे लगातार ऐसी अवैध खनन की बड़ी घटना सामने आ रही है वहीं यह घटना BCCL के केंदुआडीह कुसुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। हलांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस घटना में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं आश्चर्य की बात ये है कि इस तरह की घटना के बाद भी विभाग या BCCL या प्रशासन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है और निपापोती में लग जाती है। जबकि अवैध उत्तखनन होने के वजह से पीड़ित इसकी शिकायत भी नहीं करते हैं और BCCL से मिलने वाले मुआवजा भी नहीं मिल पाती है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular