नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli को नेपाल पुलिस ने भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले साल सितंबर में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित लापरवाही और दमन से जुड़े गैर इरादतन हत्या के मामले में की गई है।
बताया जा रहा है कि नए प्रधानमंत्री Balen Shah के सत्ता संभालते ही सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में पूर्व गृह मंत्री Ramesh Lekhak को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने उच्च पदों पर रहते हुए Gen Z आंदोलन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही बरती, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए।
इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया। बैठक में जेनरेशन Z आंदोलन की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का निर्णय लिया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री Sasmit Pokharel को आधिकारिक प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जांच आयोग ने तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली और गृह मंत्री सहित कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अधिकतम 10 साल तक की सजा की सिफारिश की गई है।
अब इस हाई-प्रोफाइल मामले पर सबकी नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में नेपाल की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

