Homeजमुईजमुई: झाझा के बलियाडीह गांव हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड अब्दुल...

जमुई: झाझा के बलियाडीह गांव हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड अब्दुल हसन गिरफ्तार

जमुई जिले के बलियाडीह गांव में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल हसन इस हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता था और घटना को अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका रही है। पुलिस ने अब्दुल हसन को कोलकाता से गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हिंसा के बाद से ही अब्दुल हसन फरार था, लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में अन्य संदिग्धों की भी तलाश तेज कर दी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बलियाडीह गांव में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी।

पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस गिरफ्तारी के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है और न्याय की उम्मीद जताई है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular