रामनवमी से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिदगोड़ा में छापेमारी, 10 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान व झोपड़ी से 10 पेटी (लगभग 90 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

छापेमारी दल को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और पर्व-त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

Share This Article