डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार सुबह बम ब्लास्ट की घटना सामने आई। यह हादसा पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय हुआ, जिसमें फायर हो गया। इस दौरान वहां करीब 12 से 13 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से सभी लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
राहत और बचाव कार्य जारी
महाकौशल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों में श्यामलाल और रणधीर शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा अन्य घायल कर्मचारियों का भी इलाज जारी है। हादसे के बाद मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग तबाह
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट सुबह 10:45 बजे फैक्ट्री के एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में हुआ। इसमें दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन किया जाता है, जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना करती है। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी थी कि पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
ब्रिटिश काल से जुड़ी फैक्ट्री का इतिहास
जबलपुर की आयुध निर्माणी का इतिहास ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ा है। इसकी स्थापना भारतीय सेना के लिए हथियार और गोला-बारूद का उत्पादन करने के उद्देश्य से की गई थी। आजादी के बाद, इस फैक्ट्री का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया और यह भारत सरकार के अधीन आ गई।
हां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।