झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा का थामा दामन

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सियासी हलचल मचा दी है। भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा की मौजूदगी में मानस सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिन्हा ने सोमवार (28 अक्टूबर) को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और इसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो गए।

27 साल की निष्ठा के बाद कांग्रेस से किनारा

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मानस सिन्हा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित पत्र में लिखा कि उन्होंने अपने 27 साल पार्टी की सेवा में बिताए। सिन्हा के अनुसार, “पार्टी ने मुझे जब भी जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उसे पूरी ईमानदारी से निभाया, लेकिन मेरे कार्यों को हमेशा नजरअंदाज किया गया।” उन्होंने लिखा कि यह चौथी बार है जब पार्टी ने उन्हें अपमानित किया है, और अब उनकी सहनशीलता की सीमा समाप्त हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि वे अपने आत्मसम्मान के बारे में सोचें और इसी कारण कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

भाजपा में स्वागत, पार्टी के लिए मजबूती की उम्मीद

भाजपा में शामिल होने के मौके पर, झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने सिन्हा का स्वागत किया और कहा कि उनके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री के प्रभावशाली नेतृत्व और भाजपा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर मानस सिन्हा ने 27 साल की सेवा के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है, इससे पार्टी को बल मिलेगा।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views