Big Breaking : दो चरणों में होगी झारखंड विधानसभा चुनाव : 23 नवंबर को मतगणना

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को संपन्न होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

बता दें कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। मतदान की तारीख 20 नवंबर निर्धारित की गई है। यहाँ भी नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। 

चुनाव आयोग का बयान

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दोनों राज्यों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चुनाव आयोग की टीमें मतदान के सफल आयोजन के लिए तैयार हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....