ओज़ोन गैलेरिया में धनबाद नगर निगम का बड़ा अभियान, ट्रेड लाइसेंस जांच में ₹14 हजार का जुर्माना

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: माननीय नगर आयुक्त के निर्देशानुसार धनबाद नगर निगम ने व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) संबंधी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सरायढेला स्थित ओज़ोन गैलेरिया परिसर में विशेष सत्यापन एवं निरीक्षण अभियान चलाया।

नगर प्रबंधक विशाल सिन्हा के नेतृत्व में निगम की टीम ने परिसर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस का सत्यापन किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन पाए गए, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹14,000 का अर्थदंड लगाया गया और मौके पर ही वसूला गया।

धनबाद नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि व्यापार अनुज्ञप्ति संबंधी वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सत्यापन एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से चलाए जाएंगे। निगम का उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों और व्यापारियों को पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....