डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है| आयोग के निर्देशानुसार अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है| अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित थे|वहीं, वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है| गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है|
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उम्मीद
इन परिवर्तनों से झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। चुनावी माहौल को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।