दक्षिण पूर्व रेलवे का बड़ा फैसला: 10 फरवरी से शुरू होगा 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों पर दो राजधानी एक्सप्रेस सहित कुल 18 ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। यह ठहराव 10 से 15 फरवरी के बीच शुरू किए जाएंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे। गौरतलब है कि इनमें से अधिकांश स्टेशनों पर कोरोना महामारी से पहले ट्रेनों का स्टॉपेज हुआ करता था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। अब यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए इसे फिर से बहाल किया जा रहा है।

इन स्टेशनों पर रुकेंगी ये ट्रेनें
अनारा स्टेशन: टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस (18183) का ठहराव 10 फरवरी से और बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184) का ठहराव भी 10 फरवरी से शुरू होगा।
झालिदा स्टेशन: रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (18603) का ठहराव 14 फरवरी से, जबकि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (18604) का ठहराव 11 फरवरी से प्रभावी होगा।
पुरुलिया स्टेशन: भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी (20817) 14 फरवरी से और नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी (20818) 15 फरवरी से इस स्टेशन पर रुकेगी।
जॉयचंडी पहाड़ स्टेशन: टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (28181) 11 फरवरी से और कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस (28182) 10 फरवरी से यहां रुकेगी।
चंद्रकोना रोड, छतना और गरबेटा स्टेशन: दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस (13505) और आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस (13506) का ठहराव इन तीनों स्टेशनों पर 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
ओंडाग्राम और सालबोनी स्टेशन: इन दोनों स्टेशनों पर भी दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस (13505) और आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस (13506) का ठहराव 15 फरवरी से सुनिश्चित किया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने के लिए अन्य बड़े स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।

Share This Article