टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला: जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों की सैलरी से कटेंगे ₹1101, जानें क्या है पूरा मामला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से जुड़े स्थाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। जून 2026 की सैलरी से प्रति कर्मचारी ₹1,101 की कटौती की जाएगी। यह कटौती किसी सजा या घाटे के कारण नहीं, बल्कि देश के दिग्गज उद्योगपति और पूर्व चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा की प्रतिमा स्थापना के खर्च को पूरा करने के लिए की जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में एक आधिकारिक सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

यह कटौती ‘अनिवार्य’ नहीं
​अगर आपको लग रहा है कि यह पैसे जबरन काटे जा रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कंपनी प्रबंधन ने साफ किया है कि यह एक स्वैच्छिक योगदान है। अगर कोई कर्मचारी इस फंड में अपनी मर्जी से योगदान नहीं देना चाहता, तो उसके पास इससे बाहर निकलने का विकल्प है। इसके लिए कर्मचारी को 6 जून 2026 तक अपने डिविजनल हेड या बीआर के जरिए सीधे वेज सेक्शन को लिखित में सूचना देनी होगी। लिखित सूचना देने के बाद उनके वेतन से कोई कटौती नहीं की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी तय समय सीमा 6 जून तक लिखित में मना नहीं करता है, तो जून महीने की सैलरी से ₹1101 अपने आप कट जाएंगे।

7 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे प्रभावित
​प्लांट हेड के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के दायरे में जमशेदपुर प्लांट के सभी 7,321 स्थाई कर्मचारी आएंगे। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स प्लांट परिसर में पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की भव्य प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 28 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसी के सम्मान में अब यह पहल की जा रही है।

Share This Article