डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह के आगामी प्रकाश उत्सव को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए कमर कस ली है। शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कल, 4 जनवरी (रविवार) को पूरे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
ट्रैफिक प्रतिबंधों की मुख्य बातें:
नो एंट्री का समय: रविवार सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।
किस पर लागू: सभी प्रकार के भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
सामान्य परिचालन: भारी वाहन रात 11:00 बजे के बाद ही फिर से शहर की सड़कों पर चल सकेंगे।
प्रशासन की अपील
इस संबंध में जिला उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि उत्सव के दौरान निकलने वाले नगर कीर्तन और भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

