बड़ी खबर – ATS की कार्रवाई में झारखंड से 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

Jharkhand से बड़ी खबर है जहाँ झारखंड में आतंकियों के खिलाफ ATS की बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि रांची, लोहरदगा, हजारीबाग सहित राज्य कर विभिन्न 16 जगहों पर ATS नें छापेमारी की थी जिसमें ATS को बड़ी सफलता मिली है। खबर के अनुसार जज के आवास में संदिग्ध आतंकीयों को पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से 9 संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड में रांची के बारीयतु जोड़ा तालाब स्थित अल हसन रेजीडेंसी से मास्टरमाइंड इश्तीयाक अहमद को पकड़ा गया है।
वहीं हजारीबाग से फैजान अहमद, मो मोदब्बीर को रांची से, मो रिजवान, मुफ़्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, मतिउर रहमान को भी चांन्हो से पकड़ा गया है। वहीं रांची के चांन्हो से एनामूल अंसारी एवं शहबाज को भी पकड़ा गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....