बड़ी खबर – सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक संचालित होंगे धनबाद जिले के सभी विद्यालय : भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर उपायुक्त ने दिये आदेश

mirrormedia
2 Min Read

क्लास 1 से 12 लिए सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक समय सीमा निर्धारित

प्री प्राइमरी प्रातः 7:00 बजे या उसके बाद से 10:30 बजे तक या उससे पहले तक कर सकते हैं क्लास संचालित

मिरर मीडिया : भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने धनबाद जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), प्री प्राइमरी (प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इत्यादि) स्कूल को संचालित करने का समय सुबह 10:30 बजे तक निर्धारित करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। यह आदेश 30 अप्रैल 2022 से लागू रहेगा।

जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में सभी प्रकार के क्लास 1 से 12 तक, विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के प्रारंभ होने तक, कक्षा संचालन के लिए प्रातः 6:30 बजे से 10:30 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार से प्री प्राइमरी (प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इत्यादि) विद्यालयों के लिए क्लास प्रारंभ करने का समय प्रातः 7:00 बजे या उसके बाद (जैसा विद्यालय अपने स्तर से निर्धारण कर सकेंगे) से लेकर 10:30 बजे तक या उससे पहले तक संचालित करने का आदेश है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से (30 अप्रैल 2022) लागू है। सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन व पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *