मिरर मीडिया : पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रिम्स भेजा जाएगा। बता दें कि इसे लेकर धनबाद जेल के सुप्रीडेंट को निर्देश भी दिया गया है। जिसके बाद बहुत जल्द ही उन्हें रांची से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा सकता है।
बता दें कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह पिछले 6 वर्षो से जेल में बंद है। वहीं बीमारी के कारण वें काफी अस्वस्थ भी थें। हाल ही में उन्होंने अपने लिए इच्छा मृत्यु भी मांगी थी जिसे ख़ारिज कार दिया गया। वहीं रागिनी सिंह ने भी जान का खतरा बताते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए कई बार दूसरे राज्य भेजे जाने की मांग करती रही। जबकि अब उनके लिए राहत भरी खबर है।