बाघमारा : देर रात बाघमारा थाना क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे न्यू मधुबन वाशरी का साइलो प्लांट अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कर्मचारी ऊपर में फंसा हुआ है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
करीब 80 फीट ऊंचा यह साइलो ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। करोड़ों की लागत से तैयार हुआ यह प्लांट हादसे का शिकार हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो भी घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की।

