बिहार के रघुनाथपुर में बड़ा रेल हादसा : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतरे : 4 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (2506) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल है।

बता दें कि ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेन की कई बोगियां बुरी तरीके से डिरेल हो गई हैं। इन बोगियों में कई यात्री अभी भी फंसे हैं। इस कारण का यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे में करीब 80-90 लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है।

घायल यात्रियों को ब्रह्मापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जबकि फंसे हुए यात्रियों को लाने के लिए एक विशेष ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन पहुंची।

पटना से भी NDRF की टीम घटनास्थल पर रवाना हुई है। बक्सर के अलावा आरा और पटना से भी डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ रवाना हुई हैं. इस बीच बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे भी घटनास्थल पर रवाना हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स डायरेक्टर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को सीधे पटना एम्स ले जाया जाएगा।

वहीं नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, “बक्सर डिरेलमेंट साइट पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और स्थानीय निवासी सभी एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वार रूम संचालित हो रहा है। जल्द ही बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बचाव कार्य के तुरंत बाद ट्रैक का बहाली कार्य शुरू किया जाएगा।”

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *