देश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां व तबादले किए हैं। इस बदलाव में दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नागालैंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई जगहों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव राष्ट्रीय राजधानी में हुआ है, जहां पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान उपराज्यपाल विनई कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है।
इसी फेरबदल में तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi को अब West Bengal का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वहां के राज्यपाल C. V. Ananda Bose के इस्तीफे के बाद की गई है।
वहीं सेवानिवृत्त सेना अधिकारी Syed Ata Hasnain को Bihar का नया राज्यपाल बनाया गया है। उनके सैन्य अनुभव को देखते हुए उन्हें यह संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
Jishnu Dev Varma – Maharashtra के राज्यपाल
Shiv Pratap Shukla – Telangana के राज्यपाल
Kavinder Gupta – Himachal Pradesh के राज्यपाल
Nand Kishore Yadav – Nagaland के राज्यपाल
राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कई राज्यों में आने वाले समय में चुनाव भी होने हैं।

