गम्हरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: शराब दुकान में पिस्टल लहराने वाला ‘गुल्लू’ गिरफ्तार, हथियार बरामद

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: सरायकेला पुलिस ने खौफ का पर्याय बनने की कोशिश कर रहे एक अपराधी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हारिया स्थित केपीएस रोड की एक सरकारी शराब दुकान में रंगदारी मांगने और पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने के आरोपी मयंक बारी उर्फ गुल्लू को पुलिस ने धर दबोचा है।

क्या था पूरा मामला?
​बीती 7 अप्रैल को निशांत झा की सरकारी शराब दुकान पर दिनदहाड़े पिस्टल लहराते हुए रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी ने न केवल दुकानदार को धमकाया, बल्कि हथियार के बल पर अवैध वसूली का प्रयास भी किया। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल था।

SIT के चक्रव्यूह में फंसा अपराधी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जमीन स्तर पर मिली गुप्त सूचनाओं का जाल बिछाया। इसी कार्रवाई के तहत आदित्यपुर के बोलाइडीह रोड निवासी मयंक बारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास
​अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर संवैया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने 1 देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल,​ 1 मैगजीन बरामद किया है।

दागी है रिकॉर्ड: पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मयंक बारी कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से ही आदित्यपुर थाने में आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Share This Article