सरायेकला पुलिस की बड़ी कामयाबी, रंगदारी मांगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: झारखंड की सरायेकला-खरसावां पुलिस ने पुल निर्माण कंपनी के कर्मियों को डरा-धमकर रंगदारी (लेवी) वसूलने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 अपराधियों को दबोचा है, जो खुद को नक्सली या उग्रवादी संगठन का बताकर ‘जंगल के आदमी’ के नाम से दहशत फैला रहे थे।

5 लाख की मांगी थी रंगदारी, पुल निर्माण रुकवाने की दी थी धमकी
​यह मामला 3 अप्रैल का है, जब खरसावां थाना अंतर्गत पिताकलाग में चल रहे पुल निर्माण कार्य की साइट पर छह अज्ञात अपराधी पहुंचे। इन बदमाशों ने वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों को काम रोकने की धमकी दी। इसके बाद गिरोह ने साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर खुद को ‘जंगल का आदमी’ बताया और काम जारी रखने के बदले 5 लाख रुपये की लेवी की मांग की।

SIT ने बिछाया जाल, दबोचे गए शातिर अपराधी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और गिरोह के सभी सातों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची
​मो. एहसान अंसारी
​समीर सामड़
​मो. मोदासीर अंसारी
​रविन्द्र हाईबुरू
​चन्द्रमोहन बांकिरा उर्फ पांडु
​दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन
​असीम बारिक
​पुलिस के अनुसार इनमें से कई अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। ये पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं।

हथियार, बाइक और मोबाइल बरामद
​गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए कई सामान बरामद किए हैं। एक देशी कट्टा और एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, तीन मोटरसाइकिलें, कुल 9 मोबाइल फोन (जिनमें से 2 का इस्तेमाल विशेष रूप से धमकी देने के लिए किया गया था)।

सफल ऑपरेशन की टीम
​इस सफल अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ समीर सवैया कर रहे थे। टीम में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एसआई प्रकाश कुमार, एसआई योगेश रजक के साथ तकनीकी शाखा और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Share This Article