हिजाब विवाद के 24 दिन बाद डॉक्टर नुसरत परवीन ने आखिरकार 7 जनवरी को नौकरी ज्वाइन कर ली। आयुष डॉ. नुसरत प्रवीण पटना सदर अस्पताल में ज्वाइन किया, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से अपना योगदान दे दिया है। कुछ समय पहले उनका नाम हिजाब विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा था।

सिविल सर्जन ने की जॉइनिंग की पुष्टि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का आरोप लगा था, उस महिला ने 24 दिन बाद नौकरी जॉइन कर ली है। नुसरत परवीन ने सिविल सर्जन के पास ना जाकर सीधे विभाग पहुंचकर नौकी जॉइन किया है। नुसरत की जॉइनिंग की पुष्टि सिविल सर्जन ने किया है।
सीएम नीतीश कुमार ने दिया था पॉइंटमेंट लेटर
बता दें कि पिछले महीने 15 दिसंबर 2025 को अपॉइंटमेंट लेटर बांटते समय सीएम नीतीश कुमार ने डॉक्टर परवीन का हिजाब कथित तौर पर खींच लिया था। इस घटना के बाद आरजेडी, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दीं और सीएम नीतीश कुमार की आलोचना की थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत एनडीए के नेताओं ने नीतीश कुमार का समर्थन किया था और कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था।
ज्वाइनिंग की तिथि दो बार बढ़ायी गई
बता दें, इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने आयुष डॉक्टरों की ज्वाइनिंग की तारीख 2 बार बढ़ाई थी। पहले आयुष डॉक्टरों को 31 दिसंबर और फिर बाद में तिथि बढ़ाते हुए 6 जनवरी तक उन्हें ज्वाइन करने का मौका दिया था।

