Bihar: बिहार पुलिस के 7 जवानों को वीरता पदक, एक IPS, 2 SI और 3 कांस्टेबल ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार पुलिस ने अपनी कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा से एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई पुलिसकर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य के सात पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

इस साल बिहार पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी सहित तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इन सभी अधिकारियों और जवानों को उनकी बहादुरी और असाधारण साहस के लिए यह सम्मान दिया गया है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

ग्लैंट्री अवार्ड के विजेता

IPS बाबू राम

SI साकेत सौरभ

SI राम राज सिंह

SI तारबाबू यादव

कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी

कांस्टेबल सुरेंद्र पासवान

कांस्टेबल विकास कुमार

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अधिकारी

बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—निलेश कुमार (DIG सारण) और संजय सिंह (SP ATS)—को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान उनकी नेतृत्व क्षमता, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित निर्णय और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

Share This Article