बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, अब नए सीएम की तलाश

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम हाउस से ही सभापति अवधेश नारायण सिंह को रिजाइन सौंप दिया। उन्होंने जदयू एमएलसी संजय गांधी के जरिए विधान परिषद में अपना इस्तीफा दिया।नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी।

संवैधानिक नियमों के अनुसार आज इस्तीफे का आखिरी दिन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। 

नई पारी की शुरुआत

हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, वे अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होगी। उनके इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आगामी 13 अप्रैल के बाद उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

चारों सदनों के सदस्य बनने का मिला गौरव

नीतीश कुमार की सियासी सफर 1985 में हरनौत विधानसभा सीट से शुरू हुआ था। इसके बाद 1989 में वे नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य नीतीश कुमार रहे हैं। अब पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में वे अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Share This Article