Bihar: लखीसराय में डिप्टी सीएम सिन्हा का काफिले पर हमला, चप्पलें फेंकी गईं, आरजेडी पर गुंडागर्दी का आरोप

Reena Sharma
2 Min Read

लखीसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा चुनाव प्रचार के सिलसिले में इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका गया, चप्पलें भी फेंकी गईं और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए।

विजय सिन्हा बोले- आरजेडी के गुंडों की कारस्तानी

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। विजय सिन्हा ने इसे ‘आरजेडी के गुंडों की कारस्तानी’ बताया और उनकी आलोचना की। ये घटना राज्य की राजनीतिक और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने घटना के बाद सख्त कार्रवाई की मांग की है। उपमुख्यमंत्री के अनुसार, इस तरह की हरकतें लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

मामले की जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए इलाके से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी समय राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल मौजूद था, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को वहां से हटाया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article