बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 146 लोगों की हुई जांच

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत 12 जनवरी को सामुदायिक भवन, सेवटा (रामगढ़) में आइरिस (IRIS) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 146 लोगों की आंखों की जांच की गई।

शिविर के दौरान आइरिस के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की विस्तृत नेत्र जांच की गई। जांच में जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम पाई गई, उन्हें पावर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए कंपनी की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा इससे पूर्व भी 7 जनवरी को महतो टोला, 9 जनवरी को सिंह होटल, रांची रोड तथा 11 जनवरी 2026 को मरार पंचायत भवन में इसी तरह के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए थे। इन सभी शिविरों में कुल 353 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

इस अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के राकेश गुप्ता, शैबाल कुमार, आशीष कटारिया, सूरज देव प्रसाद, शुभम कुमार, प्रतिष्ठा पाठक सहित सीएसआर टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में सूरज देव प्रसाद का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....