Bihar: उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त जमीन देगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक से बढ़कर एक दांव चल रहे हैं। कभी सोशल मीडिया से दूर रहने वाले नीतीश ने इसे अपन  सबसे बड़ा हथियार बना लिया है और लगभग रोज नई घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के अवसर पर उद्योग लगाने वालों को कई सुविधाएं देने बात फिर से कही है। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने उद्योग लगाने वालों को विशेष पैकेज देने का एलान किया।

अपने एक्स सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।

सीएम नीतीश ने क्या-क्या घोषणाएं की :-

1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।

2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।

3. ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।

4. ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।

एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प

इससे पहले शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने  ‘आने वाले वर्षों में’ राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां और अन्य रोज़गार के अवसर प्रदान करने का संकल्प जताया। कुमार ने कहा, ‘‘बिहार उच्च विकास दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा। पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन अब हमने राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरियां और रोज़गार के अवसर प्रदान करने का नया लक्ष्य रखा है।

इन जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अलवर और शेखपुरा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।

Share This Article