जन सुराज पार्टी को अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है।जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के की घोषणा कर दी गई है। प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उदय सिंह को कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन सुराज परिवार की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में काबिलियत की कमी नहीं है। जनता के विश्वास पर जन सुराज खरा उतरने की कोशिश करेगी। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार से नेतृत्व को बढ़ाना है।
संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी पर
पीके ने आगे कहा कि अब वो जनसंपर्क पर फोकस करेंगे। संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे। वो केवल जन सुराज को आगे बढ़ाएंगे ऐसी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को आगे बढ़ाएंगे ऐसी आशा और अपेक्षा है। मैं कल से बिहार में अपनी पदयात्रा फिर से शुरू कर सकता हूं।
उदय सिंह ने क्या कहा?
भरोसा जताने के लिए उदय सिंह ने प्रशांत किशोर का आभार प्रकट किया। उदय सिंह ने बताया कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रियता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के लगन को शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। बिहार की भलाई के लिए परिवर्तन पर चर्चा प्रशांत किशोर की बैठक में होती थी। उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान ने बिहार के लोगों में जगह बनाई। जन सुराज अभियान के विचार से लोगों में आकर्षण पैदा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जन सुराज पार्टी जनता की मांग पर बनाई गई है
कौन हैं उदय सिंह?
उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की प्रशांत किशोर से गहरी दोस्ती रही है। पप्पू सिंह जन सुराज के स्थापना काल से ही खुलकर पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर का साथ देते आ रहे हैं। उन्होंने न केवल पार्टी का समर्थन किया है, बल्कि पटना में प्रशांत किशोर को पार्टी चलाने के लिए शेखपुरा हाउस भी दिया है। बिहार की राजनीति में सक्रिय होने के बाद प्रशांत किशोर पटना के जिस घर में रह रहे हैं, वह पप्पू सिंह की ही है। बीपीएससी आंदोलन के समय प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन की काफी चर्चा हुई थी। वह वैनिटी वैन उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से जुड़ी एक कंपनी की है।
उदय सिंह का अनुभव और लोकप्रियता का मिलेगा लाभ
माना जा रहा है कि पूर्व सांसद और पप्पू सिंह के जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत हो सकती है। उनकी राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह बदलाव पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। पार्टी की रणनीति और दिशा में भी बदलाव आने की संभावना है। प्रशांत किशोर के साथ मिलकर, पप्पू सिंह बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की शुरुआत कर सकते हैं।