Bihar: ‘सच बोलने वाले के लिए राजनीति नहीं, मैं कलाकार ही ठीक’, खेसारी लाल का बड़ा बयान

Neelam
By Neelam
3 Min Read

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने बेबाक बयान से बिहार के सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। खेसारी ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर कहा कि यह पूरे बिहार को पता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार की जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए, यही सबसे बड़ी सच्चाई है। खेसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए राजनीति सही रास्ता नहीं है और वह एक कलाकार के रूप में ही ज्यादा सहज और संतुष्ट हैं।

राजनीति सही लोगों के लिए नहीं है-खेसारी लाल

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने हार के बात बड़ी बात कही। उन्होंने खुलकर कहा कि राजनीति सही लोगों के लिए नहीं है। राजनीति में सच बोलने से समस्या है। उनका मानना है कि जो व्यक्ति झूठ बोलना जानता है और लोगों को गुमराह कर सकता है, वही राजनीति में सफल हो पाता है।

हमने जिम्मेदारी और ईमानदारी निभाई-खेसारी लाल

खेसारी लाल ने आगे कहा कि हम लोग अपने जीवन में ईमानदारी से चले हैं। हमेशा से हमने जिम्मेदारी और ईमानदारी निभाई है। ये दोनों चीजें हममें थीं तभी हम यहां तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए या बेहतर कुछ नहीं चाहिए, तो उसके लिए कोई नेता या पार्टी नहीं हो सकती है। मुझे लगता है कि इसकी जिम्मेदारी जनता को उठानी पड़ेगी। जनता को अगर बेहतर बिहार दिख रहा है, तब भी ठीक है।

दिनेश लाल यादव और पवन सिंह पर सीधा तंज

खेसारी लाल यादव ने दिनेश लाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग पूरी बात सुने बिना बयान दे देते हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के लायक हैं या नहीं, यह कोई और तय नहीं कर सकता। बीजेपी से उन्हें कितना ऑफर आया, यह दूसरों को पता भी नहीं होगा। वहीं पवन सिंह को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वह महिलाओं का सम्मान करते हैं, और इसके बावजूद उन्हें बीजेपी की ओर से सुरक्षा दी जा रही है।

Share This Article