Bihar: लालू यादव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! जमीन मामलों पर बिहार सरकार ले सकती है संज्ञान

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में भू-माफिया और जमीन दलालों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के संपत्ति के जांच की मांग उठने लगी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने सरकार से लालू प्रसाद की कथित संपत्तियों की जांच कराने की मांग। जिसपर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

संज्ञान लेने के संकेत

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से जुड़े कथित अवैध भूमि स्वामित्व मामलों पर विभाग संज्ञान ले सकता है। सिन्हा ने कहा, “अगर इस संबंध में जन कल्याण संवाद में कोई आवेदन आता है, तो हमारे अधिकारी…हमारी सरकार निश्चित रूप से इस पर संज्ञान लेगी।”

Advertisement

जन कल्याण संवाद के जरिए सुनवाई

विजय कुमार सिन्हा हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन बैठकों में विभागीय अधिकारी और भूमि से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोग उनकी मौजूदगी में अपनी शिकायतें रखते हैं ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई-विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा, “जब तक मैं यहां हूं, तब तक माफियाओं के खिलाफ काम करता रहूंगा। नेतृत्व ने मुझे जनता की सेवा का अवसर दिया है और मैं इसे जारी रखूंगा।” सिन्हा ने उन्हें सेवा का अवसर देने के लिए बिहार की जनता का आभार जताया और कहा, “यह हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य के लोगों को आंसू न बहाने पड़ें और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।” 

Share This Article