बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले करीब 15 लाख स्टूडेंट्स के लिए गुडन्यूज है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आज रविवार को मैट्रिक के परिणामों की घोषणा की जा रही है। दोपहर 1. 30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे।बिहार मैट्रिक रिजल्ट के साथ में इस साल के मैट्रिक टॉपर्स के नामों का ऐलान भी होगा।
बीएसईबी10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर Result सेक्शन में जाएं,
-अब BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Download के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर और रोल कोड की डिटेल्स भर दें।
-सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल की बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए। मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। वहीं रिकॉर्ड 123 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे। अब इस बार देखना होगा कि बिहार के छात्र पिछला रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या फिर नहीं।

