Bihar: बिहार के कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का, उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी हो रही है और हिमालयी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानों में भी कंपकंपी मचा दी है। उत्तर भारत समेत पूरे बिहार में इस वक्त कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। उत्तर-पश्चिम से लगातार आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में गया, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर समेत उत्तरी और मध्य बिहार के जिले शामिल हैं। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 11 दिसंबर तक राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज जैसे जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है, जबकि औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर में भी कोहरे का असर दिख सकता है। सबसे कम तापमान सबौर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों का हाल?

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मंगलवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा और समस्तीपुर में तो विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गया। तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान का रेंज 22.4 से 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों के कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की सी गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं देखी जा रही है। हालांकि दक्षिण बिहार के कई जिलों बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास में पारा 8–10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 15 दिसंबर तक सभी जिलों में लगातार शुष्क मौसम की ही संभावना है।

Share This Article