Bihar News: नीतीश सरकार पर तेजस्वी का बड़ा हमला: “टेंडर में 30% कमीशन, अब सरकार जाने वाली है!”

Amita kaushal
1 Min Read

पटना: बिहार की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नीतीश सरकार अब खत्म होने की कगार पर है, और इसी घबराहट में आनन-फानन में टेंडर निकाले जा रहे हैं।

तेजस्वी ने प्रेस से बातचीत में कहा, “दिसंबर से लेकर अब तक केवल सात कैबिनेट बैठकें हुई हैं। इससे साफ है कि सरकार कामकाज में कितनी लापरवाह हो गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर एक टेंडर में 30 फीसदी कमीशन मंत्री को दिया जाता है।

“अब जब उन्हें लग रहा है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, तो अंतिम समय में लूट की तैयारी की जा रही है,तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। हालांकि, इस पर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या जदयू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह तय है कि इस आरोप के बाद आगामी चुनावों में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा।

Advertisement

Bihar News/ Tejashwi yadav/ RJD/ JDU/ Nitish Kumar/ CM

Share This Article