Bihar: बिहार में फाइलेरिया के खात्मे की तैयारी, एक करोड़ जीविका दीदियों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Neelam
By Neelam
2 Min Read

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 फरवरी को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एक मेगा-अभियान चलाएगा। जिसका लक्ष्य एक करोड़ जीविका दीदियों और उनके परिवारों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाना है।

फाइलेरिया उन्मूलन के मेगा अभियान

स्वास्थ विभाग राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए 11 फरवरी को दिन राज्यभर में फाइलेरिया उन्मूलन के मेगा अभियान चलाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर तैयारी कर ली है। इस निर्णय के अनुसार, राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ के माध्यम से करीब एक करोड़ जीवीका दीदी और उनके परिवार के सदस्यों को एक दिन में फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बनेगा विश्व रिकॉर्ड

इस अभियान के तहत अगर सिर्फ जीविका दीदी और उसके परिवार के सदस्यों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का डोज खिला दिया जाता है तो कुल लक्षित 8.97 करोड़ का 30 से 40 प्रतिशत सामूहिक दवा आच्छादन होगा। यह किसी भी पब्लिक हेल्थ कार्यक्रम का विश्व रिकॉर्ड होगा। स्वास्थ्य विभाग 17 दिनों में 8.97 करोड़ आबादी को दवा खिलाने जा रहा है।

34 जिलों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन

दरअसल, राज्य के 34 जिलों में चलाए जाने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसी के तहत 11 फरवरी को 34 जिलों में 40 हजार आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने की दिशा में मेगा-अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 

Share This Article