बिहार चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘नचनिया’ कहने के मामले पर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने खेसारी लाल यादव को नचनिया करहने पर भारतीय जनता दल (भाजपा) पर पलटवार किया।

रोहिणा आचार्य ने कहा कि बीजेपी के लोग खेसारी लाल यादव को नचनिया बता रहे हैं लेकिन वो कभी अपनी पार्टी में नहीं देखते। पटना में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा की सम्राट चौधरी दूसरों को तो नचनिया बोलेंगे ही क्योंकि उनके पास है ही कौन? भाजपा में मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी, कंगना रनौत सभी नचनिया ही तो हैं। यह लोग तो तो नचनिया ही है। एनडीए वाले इन लोगों को लेकर घूम रहे हैं लेकिन तब इन्हें शर्म नहीं आती है।
कलाकारों को नचनिया कहकर जलील कर रहे- रोहिणी
भाजपा वाले कलाकारों को नचनिया कहकर उन्हें जलील करते हैं। उनकी पार्टी में भी कई कलाकार हैं। उन्होंने नचनिया शब्द पर विरोध क्यों नहीं किया। उन्हें शर्म नहीं आती है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि जितने भी हमारे कलाकार लोग हैं, उनकी कई अच्छी-अच्छी फिल्में बन रही है। भारत के विकास में उनका भी योगदानहै। लेकिन, जो भाजपा में चले गए वह अच्छे हो गए।
जनता इन लोगों को करारा जवाब देगी- रोहिणी
भाजपा में कोई आ नहीं रहा है। इसलिए इस तरह के आप शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। 20 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए कभी जंगलराज तो कभी नचनिया शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को भरमाने का काम करते हैं। बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इन लोगों को करारा जवाब देगी।


 
			 
			 
                                 
                             