बिहार की राजनीति में यात्राओं का अहम स्थान है। चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार का दौरा किया। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुनार ने जनता का आभार प्रकट करने के लिए यात्रा की। अब, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।
होली के बाद बिहार की यात्रा करेंगे तेज
पटना में सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल का अन्य राज्यों में भी संगठन तैयार हो रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे होली के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, जिसके लिए तैयारी चल रही है।
आरजेडी में रहना नहीं चाहते है लोग?
तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी और उनके नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि आरजेडीकार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रह गई है। रोज लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग जिलों से राजद के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कोई उधर रहना नहीं चाहता है।
जनशक्ति जनता दल ही असली-तेज प्रताप
चूड़ा-दही भोज में लालू यादव के आशीर्वाद देने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया है कि असली जनशक्ति जनता दल ही है। तेज प्रताप ने कहा, राजद लगातार कमजोर हो रही है। इसलिए राजद 25 सीटों पर सिमट चुकी है।
राजद को ‘जयचंदों’ बर्बाद कर दिया-तेज प्रताप
राजद में ‘जयचंदों’ को लेकर लालू के बेटे ने कहा कि उन लोगों ने तो हमारे पिताजी (लालू यादव) को भी बर्बाद कर दिया। पिताजी का फैसला भी अब वहां नहीं चलता है। राजद को तो इन जयचंदों ने ही खराब कर दिया। बहन रोहिणी आचार्या का भी बार-बार अपमान किया गया।
आरजेडी पर टिकट बेचने के आरोप प क्या बोले?
आरजेडी पर टिकट बेचने के आरोप में उन्होंने कहा कि कोई गलत क्या कह रहा है? चुनाव के समय कार्यकर्ताओं से पैसे की मांग होती है। जो कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं, उन्हें मजदूरी नहीं मिलती और उद्योगपतियों को फायदा मिलता है।
एमएलसी सुनील सिंह पर कसा तंज
आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह द्वारा उन्हें ‘बच्चा’ कहने को लेकर भी करारा तंज कसते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सुनील सिंह को उनके सामने खड़े होने की भी हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह मेरे बयान को बचकाना कहते हैं। ‘बच्चा’ कब ‘चच्चा’ निकल जाएगा, इसका ध्यान रखना चाहिए।

