Bihar:आज दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल-प्रियंका को मिलेगा सपा सुप्रीमो अखिलेश का साथ

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार चुनाव से पहले राज्य में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा आज दरभंगा में होगी। ये यात्रा दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए सीतामढ़ी में पहुंचेगी। आज इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। 

वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत आज दरभंगा में पदयात्रा से हुई। यहां से यह यात्रा मुजफ्फरपुर होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। खास बात यह है कि राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

रुन्नीसैदपुर में होगी राहुल-प्रियंका गांधी और अखिलेश की जनसभा

सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थल पर भीड़ जुटाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है।

हिंदू और महिला मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति

बता दें कि राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी आ रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का यह पहला दौरा होगा। मिथिलांचल के सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी जैसे जिलों में 46 विधानसभा सीटें हैं। यहां की धार्मिक भावनाएं मजबूत हैं। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने पुनौराधाम में 883 करोड़ रुपये की माता जानकी मंदिर परियोजना का शिलान्यास किया माता जानकी मंदिर परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसे बीजेपी का हिंदुत्व कार्ड माना गया। अब प्रियंका गांधी का मंदिर दौरा और तीज पर उपस्थिति उसी वोट बैंक को साधने की कोशिश कही जा रही है। कांग्रेस इस रणनीति से बीजेपी के धार्मिक नैरेटिव को चुनौती देना चाहती है।

Share This Article