मिरर मीडिया : सम्पत्ति का विवाद को लेकर एक बार फिर बिनोद बिहारी महतो के पुत्र स्वर्गीय राज किशोर महतो की पुत्र वधू विनीता सिंह और राज किशोर महतो के भाई फूला महतो की पत्नी सोमा महतो के बीच हंगामा देखने को मिला। हालांकि ये हंगामा पहले से थोड़ा हट कर था। दरअसल जमीन विवाद को लेकर स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के बेटे स्वर्गीय राज किशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह हाथ में राइफल लेकर सड़क पर उतर आई। और पड़ोसियों पर राइफल तान दी।
मौके पर विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय भी मौजूद थे। मोहल्ले के लोगों, विनीता सिंह और स्टाफ दिलीप के बीच मारपीट हुई। जिसमें विनीता के स्टाफ जख्मी हैं। सूचना पाकर धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विनीता सिंह सहित उनके घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गई।
गौरतलब है कि लंबे समय से सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर दोनों तरफ से कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है। सदर थाने में दोनों ओर से पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जा चुकी है और पूरा मामला न्यायालय में लंबित है। विवाद में मारपीट होने से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सूचना मिलने पर धनबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है।