BJP: जीत के जश्न के बीच हार की समीक्षा भी… झारखंड में आज से तीन दिवसीय बैठक का दौर शुरू, दिल्ली वापस लौटीं केंद्रीय मंत्री

mirrormedia
5 Min Read
दिल्ली वापस लौटीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा
  • मधुबन गेस्ट हाउस में होगा गिरिडीह लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन
  • प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी बैठक में होंगे शामिल, की जाएगी चुनाव परिणाम की समीक्षा

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : BJP : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार से भाजपा का झारखंड राज्य स्तरीय तीन दिवसीय समीक्षा कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 15, 16 और 17 को पूरे राज्य में विभिन्न लोकसभा स्तर पर बैठक कर चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा रही है। केंद्र में सरकार बनने के जश्न के बीच सीटें घटने की समीक्षा भी पार्टी कर रही है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में झारखंड में 12 सीटें राजग को मिलीं। इस बार सीटों की संख्या घटकर नौ रह गई है। आठ सीटें भाजपा की झोली में आई हैं तो एक सीटो सहयोगी दल आजसू को मिली। लगभग सभी सीटों पर जीत का आंकड़ा भी कम हुआ है। ऐसे में अब पार्टी इसकी वजह तलाश रही, क्योंकि आनेवाले दिनों में इस जीत की बुनियाद पर केंद्र में विपक्ष और राज्य में सत्ता पक्ष की भूमिका निभा रहा आइएनडीआइए भाजपा को घेरने का प्रयास करेगा। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी छाप छोड़नेवाले जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी मैदान में होगी। इन सब चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसी पर मंथन का दौर जारी है।

गिरिडीह लोकसभा सीट को लेकर शनिवार को मधुबन गेस्ट हाउस में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम की समीक्षा के साथ ही नवनिर्वाचित सांसद का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। गाैरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट पर जीत का अंतर एक लाख वोट से कम रहा है, जबकि पिछली बार करीब ढाई लाख वोटों के अंतर से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को जीत मिली थी। निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने आजसू का खेल बिगाड़ा। चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर कैसे बड़ा किया जा सकेगा, बैठक के दौरान इस पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से राय भी ली जाएगी। इसमें आजसू और भाजपा के जिला स्तरीय तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इधर इसके बाद, शनिवार की शाम चार बजे गिरिडीह के पचंबा में स्थित भाजपा कार्यालय में भी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाना है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- घटती-बढ़ती रहती हैं सीटें:

लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या कम होने से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तनिक भी कमजोर नहीं नजर आ रहे। कहा कि चुनाव में सीटें घटती-बढ़ती रहती हैं। हालांकि इस परिणाम का विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वहां परिस्थितियां अलग होंगी। इसके बावजूद पूरे राज्यस्तर पर सभी लोकसभा क्षेत्र में तीन दिनों तक बैठक कर लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की जाएगी। कहां हम कमजोर रहे या किन चीजों में सुधार की जरूरत हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इन मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस बार राज्य में राजग जिन सीटों पर पिछड़ी, वहां क्या बेहतर हो सकता था, यह भी देखना है। हालांकि लोकसभा चुनाव के लिए हर एक कार्यकर्ता ने पूरे उत्साह और मनोयोग से कार्य किया। इस तैयारी का असर विधानसभा चुनाव पर नजर आएगा। राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए पार्टी संगठन का एक-एक व्यक्ति कार्य कर रहा है।

इधर, आज दिल्ली लौट रहीं अन्नपूर्णा:

शुक्रवार की शाम झारखंड कोटे से केंद्र में मंत्री बनाए गए दोनों नवनिर्वाचित सांसद झारखंड आए। रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रांची के सांसद संजय सेठ और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया गया। अन्नपूर्णा इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के बाद शनिवार को ही वह फिर से दिल्ली लौट रही हैं। वापसी से पहले उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में देश के साथ पूरे झारखंड राज्य में विकास की एक लंबी लकीर खींची जाएगी।

अब नहीं होगी घुटना प्रत्यारोपण की जरूरत, पीआरपी इंजेक्शन से लंबे समय तक घुटने के दर्द में मिलेगी राहत

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views