जमशेदपुर : बीजेपी नेता कृष्णा यादव ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। कृष्णा ने अपने मानगो आनंद विहार आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कृष्णा के परिजन उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे है। वहीं उसकी पत्नी का कहना है कि घटना के वक्त वह अपने मायके में थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कृष्णा शादीशुदा महिला के साथ अलग फ्लैट लेकर रहता था। परिजन उसकी शादी करवाने वाले थे। कृष्णा के मामा महेंद्र ने उसकी पत्नी रीमा पर हत्या का आरोप लगाया है। महेंद्र का कहना है कि कृष्णा की शादी 1 जून को होने वाली थी। 3 दिन बाद उसका तिलक था। वही रीमा का कहना है कि कृष्णा ने उससे मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद वह लोग साथ रह रहे थे। उसने बताया कि वह शादीशुदा थी। परिवार वालों ने उसकी शादी सोनू से करवा दी थी। सोनू से उसका एक बेटा और बेटी है। साल 2018 में सोनू ने उसे छोड़ दिया था। उसके बाद कृष्णा ने रीमा के साथ मंदिर में शादी की थी। लेकिन परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे।
बीजेपी नेता ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a comment